बर्दाश्त नहीं की जाएगी शिकायतों के निस्तारण में हीला हवाली-विनोद कुमार सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निस्तारण करें। किसी भी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह उद्गार आज कोतवाली परिसर में समाधान दिवस के मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह व्यक्त कर रहे थे।
     आपको बता दें कि, समाधान दिवस के मौके पर कुल 10 शिकायतें आई जिसमें से एक शिकायत पुलिस से संबंधित एवम् नव शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही, जिसमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बची शिकायतों के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने निस्तारण के आदेश दिए है।
       इस मौके पर कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज, थुलवासा चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक श्याम चंद्र यादव, उप निरीक्षक सुरेंद्र गुप्ता, विभाकर शुक्ला उप निरीक्षक, अशोक कुमार, कानूनगो जगन्नाथ, लेखपाल आद्या प्रसाद, विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ