रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्राथमिक से उच्च स्तर तक के समस्त शिक्षक, प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अधिवक्ता बंधु एवं युवा स्नातक बेरोजगार साथियों के साथ सर्व समाज के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा। उक्त उद्गार महराजगंज तहसील परिसर में एमएलसी स्नातक खंड लखनऊ के पक्ष में वोट मांगने के दौरान एमएलसी स्नातक के प्रत्याशी बृज किशोर शुक्ल पत्रकारों के समक्ष व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य का समान वेतन व सेवा नियमावली को लागू करना जब तक वेतन लागू नहीं किया जाता तब तक सम्मानजनक मानदेय लागू कराना एवं वित्तविहीन विद्यालयों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की शुचिता पूर्ण नीति व वित्तविहीन विद्यालयों को पूर्व में दी जाने वाली क्षतिपूर्ति को पुनः लागू कराना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।
उनके द्वारा प्राथमिक शिक्षक, कर्मचारियों, स्नातक, बेरोजगारों, अधिवक्ताओं, उच्च शिक्षा, पत्रकारों को सम्मानजनक मानदेय, शिक्षामित्रों को प्राथमिक शिक्षक की भांति समायोजन, व्यापार से जुड़े व्यापारी भाइयों की सुरक्षा हेतु निशुल्क शस्त्र लाइसेंस सुनिश्चित कराने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेतन दिलाने के अलावा सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कही गई।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव के अलावा और भी लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ