महराजगंज पुलिस ने दर्ज़ किया मारपीट का मुकदमा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे छंगा मजरे बारी गोहन्ना गांव में रविवार को मामूली कहासुनी से नाराज दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने भुक्तभोगी के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ की।आरोप है कि, मामले से जुड़े आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के पूरे छंगा मजरे गोहन्ना गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र यशकरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि, गांव के ही एक ही परिवार के महादेव पुत्र छंगा, सुशील पुत्र महादेव, रोहित पुत्र महादेव, पुतुल पत्नी महादेव व सावित्री पुत्री महादेव ने मामूली विवाद में उसके घर में घुसकर जमकर गाली गलौज की।

      आरोप है कि, आरोपियों ने उसके माता-पिता एवं उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ की और भुक्तभोगी युवक की बाइक भी तोड़ दी है। भुक्तभोगी युवक ने पुलिस को बताया कि, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। 

      मामले में पुलिस ने भुक्तभोगी युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ