महराजगंज थाना क्षेत्र में चोरी पर लगाम नहीं लगा पा रही है पुलिस

रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज/रायबरेली: महराजगंज थाना क्षेत्र के लोगों का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है। रात्रि गश्त कमजोर होने के कारण चोरों का आतंक चरम पर है। आए दिन चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। पुलिस कई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। अगर हम पिछला रिकॉर्ड खंगालते हैं तो अंन्य थाना प्रभारियों के कार्यकाल की अपेक्षा वर्तमान थाना अध्यक्ष बालेंदु गौतम के कार्यकाल पिछले 1 वर्षों में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

     आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ज्योना गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों रुपए की संपत चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए। सुबह जब भुक्तभोगी की नींद खुली तो घटना देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। डायल 112 पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया।

      पूरे मोती पासिन गांव निवासी राजेश के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। भुक्तभोगी सचिन ने बताया कि, चोर घर में रखे करीब 30 हजार की संपत्ति चोरी कर ले गए।

     इससे पहले क्षेत्र गजनीपुर मजरे टीसा खानापुर के हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर बजरंगबली के गहने और छत्र चुरा कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी, जिसका महराजगंज पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई। इसके अलावा विगत एक माह में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अज्ञात चोरों द्वारा और कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। किन्तु कुछ की तो रिपोर्ट ही पुलिस ने नही दर्ज की।

     थाना प्रभारी ने बताया कि, छानबीन की जा रही है जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ