3 दिन के अंदर मामलों का निस्तारण किया जाए नहीं तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होगी- तहसीलदार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थाना समाधान दिवस के मौके पर आई 6 शिकायतों में महज एक का ही निस्तारण किया जा सका, शेष मामलों के हल के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें गठित करके 3 दिन के अंदर सभी मामले निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
      आपको बता दें कि, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में कोतवाली परिसर में काफी भीड़ भाड़ दिखी। प्रस्तुत मामलों में नरई ग्राम समाज के खाद के गड्ढों पर अवैध निर्माण, जलालपुर मजरे लालूपुर चौहान में पानी निकास का मामला जैसे छह मामले दर्ज कराए गए।   
      तहसीलदार विनोद कुमार सिंह व कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मामलों की सुनवाई करते हुए पुलिस और राजस्व की टीमें गठित कर मौके पर रवाना कर दी। शिकायतों में एक का आज ही निस्तारण कर दिया गया है।
       तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि, 3 दिनों के भीतर से मामलों का निस्तारण किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
      इस मौके पर चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला, कानूनगो जगन्नाथप्रसाद, चकबंदी लेखपाल नागेश्वर प्रसाद, छब्बू राम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ