पेश हुए बजट पर महराजगंज के अलग-अलग पार्टी नेताओं व जनप्रतिनिधियों की भिन्न विचारधारा।। Raebareli news ।।

                        राजा राकेश प्रताप सिंह
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मोदी सरकार की बित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केन्द्रीय आम बजट का भाजपाइयो ने जोरदार स्वागत किया है।
      आपको बता दें कि, बजट का स्वागत करते हुए राष्ट्रीयपरिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, यह किसानो, गरीबो, मध्यम वर्ग के लोगो, सरकारी कर्मचारियो तथा समाज के सभी वर्गो की बेहतरी लाने वाला बजट है। उन्होने कहा कि, बजट सर्व ब्यापी व सर्व स्पर्शी है। इससे बढिया बजट हो ही नही सकता। उन्होने ऐसा बजट लाने पर प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय बित्त मंत्री सहित  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बधाई दी है।
                    पूर्व विधायक राजाराम त्यागी
      इसी क्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि, पीपीपी मॉडल वाला यह बजट जिसमें न्यू टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की व्यापकता इनकम टैक्स का स्लैब बढ़ाकर 500000 किए जाने जैसे प्रावधान शामिल है। बजट के घोषणा के बाद समाज के सभी वर्गों में हर्ष और उत्साह की लहर है। उन्होंने भी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की मुक्त कंठ से सराहना की है।

                नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू
  इसी प्रकार महराजगंज नगर पंचायत की अध्यक्षा सरला साहू ने बजट को सभी वर्गों के लिए हितकारी बताते हुए कहा है कि, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के संतुलित विकास का प्रावधान कर वित्त मंत्री ने सकारात्मक संदेश दिया है। 
                  जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू
      जबकि, भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने नए बजट को किसानों के साथ साथ व्यापारियों के लिए लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा है कि, देश में उच्च शिक्षा के नए आयाम लिखे जाने और इकोनॉमी को 5:00 ट्रिलियन डॉलर की ओर ले जाने वाला बजट बताया और आशा जताई कि, इससे विकास की गति और तेज होगी।
              पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह
       इसके अलावा भाजपा नेता सरदार  फतेह सिंह ने भी बजट की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा है कि, लोगों का उत्साह और विश्वास भाजपा सरकार के प्रति और बढ़ेगा।
     उधर दूसरी ओर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने भाजपा सरकार के आम बजट को निराश करने वाला दिशाहीन तथा विनाशकारी बताया है। जबकि युवा सपा नेता धीरज यादव ने कहा है कि, बजट से पिछड़े राज्यों विशेषकर उत्तर प्रदेश को कोई लाभ नहीं होगा। केंद्र सरकार केवल लोगों को भ्रमित कर रही है।
      बसपा नेता अशोक भारती ने भी बजट को दलित और शोषित समाज के प्रति घोर निराशाजनक बताते हुए आलोचना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ