बिस्तर पर सो रहा बुजुर्ग अज्ञात परिस्थितियों में 60 फ़ीसदी झुलसा हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बरियार मजरे ज्योना में संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर सो रहा 80 वर्षीय वृद्ध बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर डाक्टरो ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है। परिजनों का कहना है कि, बीड़ी पीने के आदी बुजुर्गों ने सोते समय जलती बीड़ी विस्तार में फेंक दिया होगा।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बिहार सिंह मजरे ज्योना का रहने वाला रामदुलारे 80 पुत्र बिपति बीती रात घर के कमरे में चारपाई पर सो रहा था। परिजनो का कहना है कि, तडके 4 बजे रामदुलारे के जोर जोर से चिल्लाने की  बात सुनकर परिजन दौडे तो देखा कि, चारपाई पर बिस्तर में आग लगी है। परिजनो ने तत्काल रामदुलारे को बाहर निकाला और आग बुझाई उसके बाद राम दुलारे को सीएचसी लाए।
      स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक राम दुलारे लगभग 60 परसेंट झुसस चुका चुका था।  प्राथमिक उपचार करने के उपरांत डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक राम दुलारे बीड़ी पीने के आदी था अधजली बीड़ी उन्होंने बिस्तर में ही फेंक दिया होगा जिससे यह घटना घटी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ