पार्टी की तरफ से BJP MLC दिनेश प्रताप सिंह का पलटवार, सोनिया गांधी से मांगा इस्तीफा।। Raebareli news ।।

जनीकांत अवस्थी
रायबरेली: दिल्ली हिंसा को लेकर सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए शाह को असफल गृह मंत्री करार दिया था। जिससे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के सांसद सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए अपने आप को बीजेपी पार्टी का सिपाही बताया और चिराग तले अंधेरा की बात कह कर सोनिया गांधी से इस्तीफा मांगा है।
       आपको बता दें कि, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सफलता की प्रतिमूर्ति बताते हुए सोनिया गांधी को रायबरेली का असफल सांसद बताया है। श्री सिंह ने कहा कि, अमित शाह का इस्तीफा मांगने और उन्हें असफल बताने वाली सोनिया पहले असफलता की परिभाषा समझे, फिर आरोप लगाए। 
      मीडिया को दिए बयान में श्री सिंह ने कहा है कि, जो सांसद 1 वर्ष में 5 दिन भी ना आया हो, उसे नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ