युवक का कार के अंदर शव मिलनें से क्षेत्र में फैली सनसनी

आर एस शर्मा
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक स्विफ्ट कार में एक युवक का शव देखा गया। युवक का नाम विपिन कुमार शुक्ला बताया जा रहा है। मृतक 28 वर्षीय विपिन शुक्ला रामपुरा थाना पाली जिला हरदोई का रहने बाला है। वर्तमान में मृतक महेन्द्रनगर लखनऊ में रहता था। वहीं एसपी डॉ इस चनप्पा से जब इस बाबत पूंछा गया तो, उन्होंने बताया है  कि, अभी उक्त घटना के विषय की जांच चल रही है और जैसे ही इसमें कुछ सुराग मिलता है तो उसमें तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
       मौके पर मिले शव के अनुसार युवक के सर में गोली लगी हुई है। जहाँ उक्त युवक की किसी रंजिशन को लेकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और शव को कब्जे में ले लिया है तथा मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। तो वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और साथ ही एसपी सिटी, सीओ सदर, एसओजी टीम के साथ डॉग स्क्वायड फोरेंसिक टीम जाँच में जुटी हुई है।
      मामला शाहजहांपुर के थाना आर सी मिशन क्षेत्र के चौड़ेरा गांव का है। जहां पर ड्राइवर सीट पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि, 28 वर्षीय मृतक विपिन शुक्ला रामपुरा थाना पाली जिला हरदोई का रहने वाला है। वर्तमान में मृतक महेन्द्रनगर लखनऊ में रहता था। मृतक विपिन शुक्ला का शव स्विफ्ट कार की ड्राइवर सीट पर मिला है। ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है। सुबह 7 बजे उन्होंने कार को खड़ा देखा और जब कार के पास जाकर देखा तो युवक ड्राइवर सीट पर बैठा पाया गया। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है। सूचना मिली थी कि, कार में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Byte~डॉ एस चनप्पा (पुलिस अधीक्षक) शाहजहाँपुर।
Byte~एसपी सिटी दिनेश चंद्र त्रिपाठी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ