MLA रामनरेश रावत ने किया मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज में मिशन इंद्रधनुष अभियान 3.0 का मुख्य अतिथि MLA रामनरेश रावत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। महराजगंज कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों मऊ, समरहा, सिकन्दरपुर, मुरैनी, मोन, हलोर, घोरौना, राम गांव, हरदोई सहित सैकड़ों गांव में टीकाकरण से छूटे कुल बच्चों और गर्भवती महिलाओं का मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण किया जाएगा।
     आपको बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने सीएचसी महराजगंज में मिशन इंद्रधनुष के तहत अभिभावकों द्वारा लाए गए बच्चों को ड्राप पिलाकर इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत छूटे हुए बच्चों को ड्रॉप पिलवाकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान लोगों के बेहतर स्वास्थ्य पर गहनता से चर्चा की।
      वहीं डॉक्टर राधाकृष्णन अधीक्षक ने बताया कि, मिशन इंद्रधनुष 2.0 के तहत छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम किया जाएगा। 
       चलने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करने के विधायक रामनरेश रावत ने निर्देश दिए हैं।
        अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, वंदना त्रिपाठी, डॉ एम नारायण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर खालिद रिजवान जिला प्रतिरक्षा इकाई समेत जनपदीय तथा स्थानीय चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ