मृतका के पिता ने बताया तांत्रिक का भी चक्कर
रजनीकांत अवस्थी
बाराबंकी: पहले पति-पत्नी झगड़े फिर पति ने हंसिए से पत्नी का सिर धड़ से अलग करके उसके बालों को पकड़कर सिर को लटकाते हुए सड़क पर आ गया। गुस्सा आदमी को हिंसक जानवर से भी बदतर बना देती है यही हुआ बहादुरपुर गांव के एक घर में, पहले पति पत्नी झगड़े फिर पति ने हंसिए से पत्नी का सिर काटा, बालों को पकड़ा और लटकते हुए सिर को लेकर सड़क पर आ गया। यह हृदय विदारक मंजर जिसने देखा उसके होश उड़ गए।
शनिवार की दोपहर युवक का ये राक्षसी रूप देखकर लोग आक्रोश से भर गए। थाने की ओर बढ़ रहे युवक को रास्ते में ही पुलिस ने रोककर हिरासत में लेकर कटा हुआ सिर कब्जे में ले लिया। शहरी इलाके से सटे जहांगीराबाद इलाके में हुई इस घटना ने सबके दिलो दिमाग को हिला दिया। बहादुरपुर गांव में अखिलेश नामक युवक ने शनिवार की दोपहर पत्नी रंजना की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक करीब दो बीघा खेती वाले पलटू के बेटे अखिलेश की शादी रंजना से 3 वर्ष पूर्व हुई थी। घर मे मां व बहन भी साथ मेंं रहती हैं। फिलहाल इस वारदात के समय अखिलेश व उसकी पत्नी ही घर में अकेले थे। मां व बहन का कहना है कि, बीती रात हम सबको अखिलेश ने घर से भगा दिया। रात में दो बजे घर से निकलकर सभी लोग दूसरे गांव करसंडा चले गए। घटनास्थल वाले कमरे में रखे तख्त के नीचे रंजना का धड़ पड़ा हुआ था। आसपास खून ही खून और उसी जगह इस्तेमाल किया गया हंसिया भी पड़ा था। घर से हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लटका कर निकले अखिलेश को कोई कुछ कहता तो वो हाथ उठाकर उन्हें शांत रहने का इशारा कर देता। ए खौफनाक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप उठी। परिवार में हत्या की इस वारदात के बारे में गांव वालों का कहना है कि, बीते 2-3 दिनों से घर में झगड़ा चल रहा था। पति पत्नी के बीच चल रहे इस झगड़े की आवाज गांव में अक्सर गूंजती रहती। गांव में ये भी चर्चा है कि, अखिलेश के साथ कुछ तंत्र मंत्र किया गया था। इसी बात से वो पत्नी से खफा था। इस खौफनाक मंजर का वीडियो भी बना और सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी तत्काल बहादुरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि, पति ने विवाद के बाद उत्तेजना में आकर धारदार हथियार से हत्या कर दी है।
हत्यारे ने 2 दिन पूर्व कराई थी पत्नी की विदाई
बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम देवकहा निवासी मृतका के पिता गोविंद ने बताया कि, अखिलेश 2 दिन पूर्व बेटी को घर से विदा कराकर ले गया था। जिसने उसकी बेटी के सर को धड़ से अलग करके उसकी नृशंस हत्या कर दी। बेटी की शादी 3 साल पहले हुई थी। 6 महीने पहले उसने बेटी को जन्म दिया था, जिसका ससुराली जनों ने गला दबाकर मार दिया था। पीड़ित पिता ने फफकते हुए बताया कि, शादी में सोने की चैन ना मिलने के कारण दामाद नाराज था। सोने की चैन को लेकर वह बेटी को प्रताड़ित करता रहता था। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि, सोने की चैन की खातिर दामाद अखिलेश उसकी बेटी का गला काट कर उसे मौत के घाट उतार देगा। पीड़ित पिता के मुताबिक उसका दामाद किसी तांत्रिक के चक्कर में भी था। वह कई बार उसकी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गया था।

0 टिप्पणियाँ