शिविर में विश्व कैंसर दिवस भी मनाया गया
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित सीएचसी महराजगंज में विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता उपचार तथा विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने फीता काटकर किया। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा माह के प्रथम मंगलवार को सीएचसी महराजगंज का भ्रमण किया जाता है तथा मानसिक रोगों का उपचार किया जाता है। इसी क्रम में आज 4 फरवरी दिन मंगलवार को सीएचसी महराजगंज में डॉक्टर राधाकृष्णन (अधीक्षक) के कुशल नेतृत्व में विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में रोगियों ने पहुंचकर अपना उपचार करवाया और निशुल्क दवाएं प्राप्त की।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, मौजूदा केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाएं चला रही है। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर अच्छा जीवन जिया जा सकता है। श्री साहू ने मानसिक रोगों के लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, ऐसे रोगियों के अंदर अमूमन यह लक्षण देखने को मिलते हैं, प्रथम यह की नींद ना आना या देर से नींद आना, दूसरा चिंता, घबराहट, उलझन रहना, उदास या मायूस रहना तथा किसी कार्य में मन ना लगना, इन सब लक्षणों का तात्पर्य व्यक्ति को मानसिक रोग से ग्रसित होना कहा जाता है। ऐसे में सरकार द्वारा इस बीमारी पर काबू पाने के लिए सफल और सुरक्षित इलाज संभव है। जिसके अंतर्गत ऐसे कैंप लगाए जाते हैं जहां से रोगी अपना उपचार कराकर पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकता है।
अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने अपने संबोधन के दौरान आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि, राष्ट्रीय मानसिकता स्वास्थ्य कार्यक्रम माह के प्रथम मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया जाता है जिसमें ज्यादा से ज्यादा मरीज आकर अपना इलाज करा सकतें हैं। निश्चित ही उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अंत में उन्होंने पुनः आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर डॉक्टर रिजवाना मनोरोग ऑफिसर, डॉक्टर प्रदीप कुमार मनोरोग चिकित्सक, डॉक्टर अमित सिंह (मनोरोग), संजय प्रजापति, डॉक्टर नारायण (नोडल अधिकारी), डाक्टर खालिद रिजवान (एसीएमओ), रिजवान प्रवीन, संदीप शर्मा, सीमा, पूनम के अलावा लगभग एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ