रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शर्मा को अनियमितता ही अनियमितता देखने को मिली तथा परिसर में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए मौजूदा चिकित्सकों को कड़े शब्दों में फटकार लगाई।
आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का आवश्यक निरीक्षण करने पहुंचे जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि, यदि किसी चिकित्सक द्वारा बाहरी दवाएं लिखी गई तो, उस चिकित्सक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने लगभग 3:00 बजे सीएचसी पहुंचकर गहनता से अभिलेखों की जांच की तथा आने वाले मरीजों को सरकार द्वारा दी जाने वाली निशुल्क दवाओं को वितरित करने की बात भी कही।
अल्ट्रासाउंड मशीन बंद होने की बात संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, अल्ट्रासाउंड मशीन इसलिए बंद पड़ी है कि, रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की तैनाती न होने के चलते यह मशीन बंद है। जल्दी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करवाई जाएगी।
वहीं विगत 15 दिन में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा हुई मौत के मामले में अभी तक किसी भी चिकित्सक की गिरफ्तारी ना होना व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई न किए जाने से आहत परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के अंदर मौजूद जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शर्मा से मिलकर आपबीती बताई। परिजनों को संतुष्ट करते हुए सीएमओ ने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई गई है और डीआर सर्जिकल हॉस्पिटल सीज करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एम नारायण, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एके पांडे, अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन, डॉ अशोक रावत सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ