सचिन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने स्टेज पर बिखेरे जलवे।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम हेतु प्रतिवर्ष विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित न्यू सचिन पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
      आपको बता दें कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी 2020 दिन शनिवार को कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित न्यू सचिन पब्लिक स्कूल में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें उपस्थित अभिभावकों ने नौनिहाल बच्चों की खुलेमन से सराहना की।
       तो वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, आज इस विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में नौनिहाल बच्चों की प्रतिभा देखकर आश्चर्यचकित हो रहा हूं और ऐसे ही नौनिहाल  बच्चे आगे चलकर महराजगंज क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन करेंगे।
      विद्यालय के शिक्षकों व प्रबंधक राम सजीवन विश्वकर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
       इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राम सजीवन विश्वकर्मा, अतरेहटा प्रधान प्रतिनिधि, राजेंद्र यादव युवा भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, युवा भाजपा नेता अनुज मौर्य, प्रधानाचार्य हिमांशु जायसवाल, अंकुर शर्मा, सचिन शर्मा, सविता सिंह, सविता विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, प्रिया, शिवम, विवेक कुमार, अशोक, आरडी यादव मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश दिवाकर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ