रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के टूक गांव में घर के अंदर घुसकर (16000) सोलह हजार रूपये नकद, 2 जोड़ी चांदी के पायल, 2 बोरी गेहूं और 2 बोरी चावल चुरा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें गांव के ही 2 लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई गई है।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में गांव निवासी शांति देवी पत्नी स्वर्गीय सत्रोहन ने आरोप लगाया कि, विगत 12 और 13 फरवरी 2020 की रात वह घर पर अकेली थी। उसके लड़के और बहू रिश्तेदारी में गए थे। रात लगभग 12:00 बजे के करीब घर में उसे कुछ आवाज सुनाई दी। वह जगी तो देखा गांव के ही सुभाष उर्फ गुड्डू पुत्र सुखदेव व राम सागर पुत्र रामबली और दो अन्य लोग उसके घर से 2 बोरी चावल 2 बोरी गेंहू के अलावा (16000) सोलह हजार रुपये नगद व 2 जोड़ी पायल चुरा कर ले जा रहे हैं, भुक्तभोगी का कहना है कि, उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौडेे लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ