जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने ग्राम सभाओं में पहुंचकर परखी विकास कार्यों की हकीकत।। Raebareli news ।।



रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तेजतर्रार जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विकास कार्य की हकीकत जानने महराजगंज तहसील के सोथी व खैरा जरैला गांव पहुंची। जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना को देखकर विकासखंड सहित अनेक विभाग के अधिकारियों के होश फाख्ता थे। तो वहीं जिलाधिकारी ने दोनों गांव में गहनता से विकास कार्यों की हकीकत परखी व ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की।
      आपको बता दें कि, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दोपहर लगभग 3:00 बजे क्षेत्र के सोथी गांव में विकास कार्यों की हकीकत जानने पहुंची जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने सबसे पहले सोथी गांव की रोड के बगल स्थित गाटा संख्या 262 में स्थित तालाब का निरीक्षण किया, जिस पर खंड विकास अधिकारी व ग्राम विकास मंत्री को फटकार लगाते हुए तालाब खुदवाने व सौंदर्यीकरण करवाने के कड़े निर्देश दिए।
       तो वहीं मंदिर परिसर के सामने नौनिहाल बच्चों को खेलकूद के लिए मैदान बनाने की बात कही है। उपस्थित ग्रामीणों से जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने यह भी पूछा कि, ग्राम सभा के कोटेदार द्वारा राशन समय-समय पर दिया जाता है की नहीं। जवाब में ग्रामीणों ने बताया कि, कोटेदार द्वारा नियमानुसार सभी कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना से गांव में 50 शौचालय बनवाने की बात कही तो मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि, जल्द ही गांव के लाभार्थियों को शौचालय उपलब्ध कराए जाएं।
     इस मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी व नायब तहसीलदार के कार्यों की उन्होंने सराहना भी की है और राजस्व कर्मी व हल्का लेखपाल को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि, यदि जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण व्याप्त हो तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। 
      इस गांव के निरीक्षण के बाद वे खैरा गांव पहुंची तो उनके द्वारा खैरा जरैला गांव पहुंचते ही प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया गया, जिसको देखकर जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि, दोनों भवनों की स्थिति जर्जर है। जिसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और अविलंब बनवाया जाए। जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह से ग्राम सभा की सुरक्षित जमीन के बारे में जानकारी ली। इस पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना को बताया कि, ग्रामसभा की सुरक्षित जमीन खाली करवाई गई है और सुरक्षित जमीन पर अतिक्रमण करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
       तो वहीं ग्राम सभा की गाटा संख्या 302 में स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया। जिस पर खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि, जल्द ही तालाब को बनवाएं और तालाब का सौंदर्यीकरण कराएं।
इनसेट।
जब निरीक्षण करते करते अचानक जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना जरैला गांव के गरीब परिवार रामखेलावन पुत्र गुरुप्रसाद के कच्चे मकान के अंदर पहुंची तो घर की स्थिति देखकर अवाक रह गई। उन्होंने रामखेलावन की पत्नी रामकली से कुशल क्षेम पूछा, जिस पर रामकली ने जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना के सामने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि, साहब हमारा घर कच्चा व गिरा हुआ है अभी तक आवास नहीं मिला। जिस पर आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को पात्रता सूची में नाम डाल कर जल्द ही आवास दिलाने की बात कही।
इनसेट....
महाराजगंज/रायबरेली: खैरा जरेला गांव में विकास की हकीकत परखने पहुंची जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने जब ग्रामीणों से ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य कराए जाने की बात पूछी, जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि, सरकार की योजनाओं का लाभ हम सभी को नहीं मिल रहा है। अनेक व्यक्ति पात्रता के बाद भी अपात्र हैं। जिस पर जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने ग्राम पंचायत मंत्री शरीफुन हसन को फटकार लगाते हुए कहा कि, कार्यों में सुधार लाओ अन्यथा दंडित किया जाएगा। 
इनसेट....
जरैला गांव स्थित गाटा संख्या 302 में स्थित तालाब न मिलने पर जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने हल्का लेखपाल को जमकर फटकार लगाई और अपने कार्यों में सुधार लाने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ