सर्वेश मिश्रा
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनगंज गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई है। मौके पर पहुंची बछरावां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार हसनगंज गांव का रहने वाला श्रवण कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र श्री कृष्ण घर से सुबह 7:00 बजे शौच के लिए गया हुआ था, तभी युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई है। जब ग्रामीणों ने सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शव को देखा जिसकी सूचना बछरावां पुलिस को दी गई।
बछरावां पुलिस ने शव की शिनाख्त ग्रामीणों द्वारा कराई, तो ग्रामीणों ने बताया कि, शव श्रवण कुमार का है जोकि, सुबह शौंच के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ