नाती समेत नानी की नदी में डूब जाने से मौत।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के टेराबरौला निवासी एक युवक और उसकी नानी की नदी में डूब जाने से मौत हो गई।   
        आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार गत दिवस अशोक पुत्र राम लखन 25 वर्ष निवासी टेराबरौला अपनी  नानी रामकली पत्नी स्वर्गीय गुरुदीन 75 वर्ष के साथ उनकी पेंशन लेने के लिए उनके साथ मवाई खानपुर बैंक गया था। वापस घर लौटते समय सई नदी को नाव से पार करने के बाद नदी के किनारे किनारे पैदल घर वापस आ रहे थे। चूंकि  बाजार में सामान व सब्जी लेने के चक्कर में थोड़ी देर हो गई थी, जिस कारण अशोक की मां राधा पत्नी स्वर्गीय राम लखन नदी के किनारे अपनी मां और बेटे के इंतजार में खड़ी थी।
      वहीं से तीनों लोग एक साथ कर वापस पैदल आ रहे थे । तभी अंधेरा होने के कारण रामकली का पैर गड्ढे में पड़ गया और वह सई नदी में नीचे जा गिरी। मां को नदी में गिरते देख बचाने के प्रयास में राधा ने भी छलांग लगा दी और नदी में जा गिरी अपनी नानी व माँ को डूबता देख बेटे अशोक ने दोनों को बचाना चाहा, और उसने भी नदी में छलांग लगा दी किंतु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
      राधा को चिल्लाते हुए सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिनकी सहायता से राधा को बचा लिया गया। किंतु रामकली और अशोक की नदी में डूबने से मौत हो गई। रामकली का शव कुछ देर बाद मिल गया। किंतु अशोक का शव देर रात तक ढूंढने पर भी नहीं नदी में मिला। 
     जब आज बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस की सहायता से गोताखोरों को बुलवाया गया तो जिनके प्रयास से अशोक का शव मिलि। नानी व नाती की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 
     विदित हो कि, अशोक के पिता की मृत्यु एक वर्ष पहले ही हो गई थी। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ