सचल दल द्वारा मुहिम चलाकर क्षय रोगियों की कराई गई निशुल्क जांच।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अत्याधुनिक मोबाइल बैन(CBNAAT मशीन) जो भारत सरकार द्वारा 1 दिन के लिए भेजी गई है। जिसमें 24 संभावित क्षय रोगियों की निशुल्क जांच की गई। जांच में जो भी व्यक्ति क्षय रोग से ग्रसित होंगे उनका रजिस्ट्रेशन होगा, उसे नई पद्धति द्वारा दवा खिलाई जाएगी और साथ ही क्षय रोगियों को पोषण योजना के तहत उपचार के दौरान 500 रुपये प्रति माह की दर से डीबीटी के माध्यम से रोगी के खाते में उपलब्ध कराया जायेगा।
      इस मौके पर अधीक्षक डॉ राधाकृष्ण, डॉ अनुज सिंह, वरुण देव (वरिष्ठ क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक), सुनीत श्रीवास्तव (वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक), नितिन कुमार(एलटी), राम नारायण सिंह एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ