रायबरेली में नवनिर्वाचित भाजपा पदाधिकारियों का हुआ ऐतिहासिक स्वागत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित किए गए पदाधिकारियों का महराजगंज कस्बे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के  विधानसभा प्रभारी अमित श्रीवास्तव ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी।
       आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी द्वारा महराजगंज क्षेत्र के युवा भाजपा नेता शरद सिंह, जिला महामंत्री व अधिवक्ता सरोज गौतम, जिला महामंत्री जन्मेजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिसके मद्देनजर युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के विधानसभा प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने महराजगंज कस्बे में स्थित अपने प्रतिष्ठान पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर जोरदार स्वागत किया।
       स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर आज पूरे देश में विकास की अविरल धारा रही है। जिसके चलते किसान से लेकर आम जनमानस भारतीय जनता पार्टी की जय जयकार कर रहा है।
     अपने संबोधन के दौरान भाजपा के नेताओं ने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, जिस उम्मीद के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी है। उसका निर्वाहन वे लोग बखूबी करेंगें और सरकार की मंशा और नीति को जन जन तक पहुंचाएंगे।
       इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद अनवर उर्फ चिड्ढा, भाजपा नेता सरदार फत्ते सिंह, युवा भाजपा नेता अनुज मौर्य, शिव शंकर शुक्ला, सूर्य प्रकाश वर्मा, नीतू अवस्थी, सुमित कुमार उर्फ मन्नू, सभासद विनीत, सुनील मौर्य, विनोद महाकाल, पवन कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ