अस्पताल की सफाई में जुटे एक संत को देख दंग रह गए अस्पताल के डॉक्टर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज सीएचसी परिसर में तैनात डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ उस समय चकित रह गया, जबकि अस्पताल में एक संत वेषधारी समाजसेवी ने सहयोगियों के साथ पहुंचकर न केवल सफाई उपकरणों को साथ लेकर अस्पताल के गंदे वार्डों में हारपिक्स और फिनायल आदि डालकर दीवारों और फर्श को साफ करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते संत वेषधारी ने अस्पताल परिसर के अंदर कई कमरों और वार्डो की सफाई कर डाली। उसके उपरांत उसने अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन से मिलकर आम जनता के लिए एक हजार से अधिक तादात में मास्क प्रदान करते हुए कहा कि, यहां आने वाले मरीजों और अस्पताल कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वह प्रदान कर रहे हैं। डॉ राधाकृष्णन ने संत वेषधारी समाजसेवी की जमकर सराहना की।



   आपको बता दें कि, महराजगंज क्षेत्र के महाबलगंज मजरे सिकंदरपुर गांव के रहने वाले समाजसेवी रामकेवल बाबा अनशनकारी हमेशा समाज सेवा के काम करते रहते हैं। उन्होंने इससे पहले भी महराजगंज सीएचसी में एक्स-रे रूम में अपने निजी खर्च से एयर कंडीशनर लगवाया था। कोरोना काल में समय-समय पर उन्होंने पहुंचकर कई बार मास्क और सैनिटाइजर बड़ी मात्रा में न केवल अस्पताल कर्मचारियों को बल्कि यहां आने जाने वाले लोगों को निशुल्क भेंट किए थे।



    वहीं रविवार को अपने गांव के ही रहने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह और महराजगंज मंडल के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा को साथ लेकर सीएचसी में कई वार्डों के कमरों की और वार्डो तथा गैलरी की सफाई करके चमका दिया।

    पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामकेवल अनशन कारी ने कहा कि, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए भारत स्वच्छता अभियान से काफी प्रभावित है, और उसी से प्रेरणा लेकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर वह काम करते हैं और सारा खर्चा वह स्वयं उठाते हैं। यह काम करने से उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है।


    अस्पताल में मौजूद लोगों को भी उन्होंने मास्क वितरित किए, और कहा कि, लोग अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, इससे बीमारियां नहीं फैलेंगी।

    इस मौके पर अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन, डॉक्टर भावेश, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉ शिवेंद्र मिश्रा, फार्मासिस्ट हरीश श्रीवास्तव, अशोक कुमार, सोहनलाल पासी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ