रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी महराजगंज के सेक्टर संयोजक विनोद त्यागी (बाबा) (65) का लंबी बीमारी के चलते मध्य प्रदेश इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
आपको बता दें कि, बिनोद त्यागी कस्बे के शान्ति नगर के रहने वाले थे। वे भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक के साथ-साथ हनुमान मंदिर के पुजारी भी थे। उनके निधन की खबर सुनते ही संपूर्ण कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
चेयरमैन सरला साहू, उनके प्रतिनिधि प्रभात साहू, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ व्यवसायी सुधीर साहू, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, विजय धोनी, राम अभिलाख लोधी, सरदार जगजीत, अभयदीप गुप्ता, नूरुल हसन, घनश्याम चौरसिया, रवितोष त्रिपाठी, राहुल धीमान, रमाकांत धीमान, गुड्डू धीमान, शिवम धीमान आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ