अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो पलटी महिला समेत कई लोग घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली के बछंरावा बाजार से खरीददारी करके  घर को जाते समय सायं लगभग 6बजे  यदुवंशी ढाबा के पास स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या UP 32BH 4000, विपरीत दिशा से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी  जिससे स्कॉर्पियो गाड़ी  पलट गई और गाड़ी चला रहे राकेश कुमार यादव पुत्र स्व रामस्वरूप उम्र 36 वर्ष,  संदीप कुमार यादव पुत्र श्रीकृष्ण 32वर्ष, मेनका पत्नी राजू 38 वर्ष, अतुल पुत्र सुनील 10 वर्ष निवासी ग्राम पूरे जगन मजरे दतौली, थाना हरचंदपुर, रायबरेली गंभीर अवस्था में घायल हो गए। 
स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया सूचना पाकर घटनास्थल पर आनन्द फानन पहुंचे थाना प्रभारी द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया  जहां पर अतुल व संदीप को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
     आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक शेष घायलों का इलाज बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ