रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुर समोधा स्थित सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माण को पुलिस एवं लेखपाल की मौजूदगी में जिला अधिकारी के निर्देश पर गिराया गया।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम पुत्र रामप्रसाद निवासी शेखपुर समोधा मौरावां बछरावां मार्ग के किनारे बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर गड्ढा सहित शौचालय एवं बगल में बने नाले के ऊपर पिलर का निर्माण करवा रहे थे। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी से कर दी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर गत दिवस तहसीलदार ने मौके का मुआयना करके काम रोकने के आदेश दिए थे, किंतु दबंग भू माफिया सीताराम ने निरंतर काम जारी रखा। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुनः उच्चाधिकारियों से कर दी।
जिसके फलस्वरूप थाने के द्वारा उप जिलाधिकारी ने टीम गठित कर लेखपाल समेत राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को जेसीबी की सहायता से ढहा दिया गया।
इस कार्रवाई के समय ग्राम प्रधान राजेश सिंह, लेखपाल रणविजय सिंह एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ