विहिप,बजरंग दल का धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम सम्पन्न।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ में बांदा - बहराइच हाईवे पर ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय भवानीगढ़ में धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
       आपको बता दें कि, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा धर्म रक्षा निधि में अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भाजपा सहित अनुवांशिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर धर्म रक्षा निधि में सहयोग किया। 
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनों के बीच में भाईचारा बनाए रखें और भारत को परम वैभव तक ले जाने कार्य का कार्य करें।
      राजा राकेश प्रताप सिंह ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि, सभी लोग मिलकर हिंदू संगठनों का सहयोग करें।
      इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय विषय संपर्क प्रमुख बृजेश सिंह, प्रांतीय गौरक्षा प्रमुख चंद्रभान, जिला विश्व हिंदू परिषद जिलाा अध्यक्ष दिनेश लोधी, रामकरण पाल, यशपांडेय ,रामनरेश सिंह, हरभजन सिंह, रमेश सिंह चौहान, डॉक्टर जीबी सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, दिनेश सिंह भदौरिया, रामेश्वर सिंह, रामशरन यादव सहित भारी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ