रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बा महराजगंज से सटे गांव मूडू के पुरवा का रहने वाला एक 50 वर्षीय शख्स की मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल होने के उपरांत इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव आज गांव लाया गया तो, परिजनों और गांव वालों में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक गांव निवासी अमरपाल पुत्र भग्गन अपने लड़के दिनेश के साथ बाइक से बहादुर खेड़ा गांव रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहा था। बछरावां रोड पर थुलेहंडी के पास बीती रात एक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें पहले महराजगंज सीएचसी लाया गया था जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखते हुए यहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज उसका शव गांव लाया गया। परिवार सहित आसपास लोगों में कोहराम मच गया।
मृतक के परिवार में उसकी पत्नी कुसुमा देवी, चार लड़के रंजीत 24,.लल्लू 21 और दीपक20, दिनेश अट्ठारह का रो रो कर बुरा हाल है। म्रतक के पास थोड़ी सी खेती के अलावा मेहनत मजदूरी करके किसी तरह से घर परिवार का पेट पालता था।

0 टिप्पणियाँ