रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव कहारन का पुरवा मजरे हलोर में संदिग्ध रूप से घायल एक किसान की उपचार के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में आज मौत हो गई। परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए ही घर ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, उक्त गांव निवासी रामबरन 49 पुत्र काली कहार हलोर कस्बे में ग्रामीण बैंक में जनरेटर चलाने का काम करता था। बताते हैं कि, परसो देर रात वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, कि तभी रास्ते में वह घायल अवस्था में बेसुध मिला। जानकारी होते ही परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लाए जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में भी जवाब हो गया और उसे इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताते हैं कि, घर वाले शव लेकर गांव चले आए इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली कोतवाल अरूण कुमार सिंह ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोतवाल का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी की मौत 1 वर्ष पहले हो गई थी। परिवार में दो लड़के और एक पुत्री अविवाहित है। जिनकी शादी का दारोमदार म्रतक के ऊपर था।

0 टिप्पणियाँ