राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय राजा चंद्रचूर सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आज एक होली मिलन कार्यक्रम का समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों शिक्षण कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
     आपको बता दें कि, आयोजित होली मिलन समारोह के मौके पर प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह ने कहा कि, होली हमारी भारतीय प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का अनुपम उदाहरण है। जबकि साल भर के गिले शिकवे भूलकर हम लोग एक दूसरे को गले लगा कर एक नई कार्य संस्कृति नई ऊर्जा और विश्वास के साथ सुखमय भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि, सब अपने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा ईमानदारी के साथ करके समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।
       इस मौके पर दिलीप सिंह, सभाजीत, मनोज कुमार, अंशुमान शुक्ला,  मधुरेश सिंह, हंसराज राजपति, यादव जितेंद्र कुमार, योगेंद्र शुक्ला, श्रीकांत तिवारी, अल्पना ,अनीता, नेहा मिश्रा के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बुद्धी लाल व शीतल दीन मिस्त्री आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ