रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हलोर गांव के रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी व प्राइवेट डॉक्टर काशी प्रसाद शर्मा 72 का देहावसान हो गया है। वे कैंसर रोग से पीड़ित बताए जाते थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
आपको बता दें कि, दिवंगत काशी प्रसाद शर्मा क्षेत्र में डॉक्टर काशी के नाम से मशहूर थे, और वह आयुर्वेद विधा से असाध्य रोगों का इलाज करने में जाने जाते थे। विगत कुछ समय से उन्हें कैंसर का रोग हो गया था, और लखनऊ के एक नामी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव हलोर लाया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर उनको अंतिम विदाई दी।
इसके अलावा क्षेत्र के भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर वर्मा, लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, उमाकान्त पांडेय, ग्राम प्रधान सन्त कुमार चौधरी, कुशल व्यवसाई श्रवण कुमार, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि गंगासागर पांडेय, सरदार फत्ते सिंह सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर शोक जताया।

0 टिप्पणियाँ