मोदी के जनता कर्फ्यू का महराजगंज क्षेत्र में व्यापक असर, देखिए क्या बोले मौलाना।। Raebareli news ।।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रोड पर दिखे इक्का-दुक्का वाहन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: करोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आवाहन के तहत आज क्षेत्र में प्रधानमंत्री को गजब का समर्थन मिला। कस्बे की दुकानें तो शत प्रतिशत बंद ही रही, ग्रामीण इलाकों में भी जनता कर्फ्यू का व्यापक असर दिखा।
      आपको बता दें कि, क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे मऊ गर्बी, डेपारमऊ बाजार, मोन चौराहा, कैर चौराहा, हलोर बाजार, हरदोई बाजार, चंदापुर बाजार, बावन बुजुर्ग बल्ला नवोदय चौराहा, थुलवासा, लोधवामऊ, पहरेमऊ, ज्योना सहित शिवगढ़, भवानीगढ़, गूढ़ा, ओसाह चौराहा, हसनपुर चौराहा, बछरावां, थुलेंडी चौराहा, हरदोई, असनी सभी प्रमुख बाजारों में एक भी दुकान नहीं खुली पाई गई। लोग चाय और पान पुड़िया के लिए तरस गए व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
      इक्का-दुक्का लोग विशेषकर पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहन छुटपुट दिखाई दिए, समाचार 11 बजे तक लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र में जनजीवन ठप सा हो गया है। इस अभियान में समाज ने विशेषकर एकजुटता दिखाई है। यहां तक की अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी सरकार के इस प्रयास में अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। कहीं से भी किसी अप्रिय सूचना का समाचार नहीं मिला है।
     वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय का समाज के सभी वर्गों ने हाथों हाथ लिया है, और न केवल सराहना की है, बल्कि इसे अमलीजामा भी पहनाया है। इसी क्रम में हमने कस्बे के प्रसिद्ध मदरसे के प्रबन्धक मौलाना अतीकुर रहमान नईमी से संपर्क किया, तो उन्होंने जनता कर्फ्यू के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
      उन्होंने यह भी बताया कि, जुमे की नमाज के दौरान उन्होंने नमाजियों को यह हिदायत दी कि, 22 तारीख के दिन, ना तो वे और न उनके परिवार के बाल बच्चे घरों से बाहर निकले। सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने आगे बताया कि, प्रदेश सरकार के निर्देश पर उन्होंने विद्यालय का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है। जब सरकार कहेगी तब ही दोबारा स्कूलों में पढ़ाई होगी।
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम आम जनता के लिए एक समान फायदेमंद है और वह इसका पालन कर रहे हैं। जिसका नजारा भी देखने को मिला अल्पसंख्यक मोहल्लों में एक भी आदमी हमें कहीं सड़क पर नजर नहीं आया।
      वहीं प्रशासन भी जनता कर्फ्यू को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी तथा कोतवाल अरुण सिंह दल पल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ