रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आवाहन पर जिस प्रकार भारत की संपूर्ण जनता ने धर्म, जाति, भाषा, प्रांत का भेद भुलाकर एकजुटता दिखाते हुए जनता कर्फ्यू का पालन किया है। उससे यह साबित होता है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में भारत की 130 करोड़ लोगों के दिलों में राज्य करते हैं, और मोदी के जीवन का हर पल, हर क्षण, भारत के नागरिकों की बेहतरी के लिए समर्पित है। आज से पहले किसी नेता को यह सम्मान और प्यार जनता का नहीं मिला, जो आज मोदी को मिला है। क्योंकि मोदी ने कोरोना जैसे घातक वायरस से लड़ने का जो यह तरीका अपनाया है। वह विश्व में किसी नेता के दिमाग में ऐसा आईडिया आया ही नहीं है।130 करोड़ भारतीय लोगों ने जिस एकजुटता का परिचय दिया है। उससे यह साबित हो गया है। कि, हम कोरोना वायरस को परास्त करके ही दम लेंगे। यह उद्गार आज कस्बे के रंधावा रोड पर स्थित अपने आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य व महराजगंज चेयरमैन पति प्रभात साहू ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि, प्रभात साहू ने प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश के प्रसारित होने के बाद न केवल नगर पंचायत महराजगंज में बल्कि पूरे ब्लाक का दौरा करके आम जनता को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम संदेश की मुख्य वजह लोगों को समझाई थी। यही नहीं उन्होंने जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए ऑडियो कैसेट बनवा कर पूरे कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया था। आज जब उसका अपेक्षित परिणाम मिला, तो प्रभात साहू का चेहरा खिल उठा।
उन्होंने कस्बे व संपूर्ण जिले के हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, अमीर, गरीब, व्यापारी, अधिकारी, किसानों, महिलाओं सभी को दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि, भविष्य में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई भी आवाहन जनता से करेंगे, तो इसी प्रकार की सफलता प्राप्त होगी।
अंत में प्रभात साहू ने पुनः कस्बे के हिंदू, मुस्लिम सभी समुदाय की एकता के लिए धन्यवाद जताया है।

0 टिप्पणियाँ