रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार की सुबह महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर 4 में एक व्यक्ति को बुखार और खांसी आ रही थी। लोगों ने कंट्रोल रुम को सूचित कर दिया। सूचना पर अधीक्षक राधाकृष्णन अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ खुद जाकर उसकी सेहत परखी उसमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।
क्षेत्र में दूसरा और तीसरा मामला जमुरावां गांव का प्रकाश में आया था। यहां दुबई से 16 मार्च 2020 को लौटी सुमन पत्नी अखिलेश, और 7 मार्च 2020 को राम बहादुर पुत्र गजोधर यादव यह भी दुबई से आए थे। जहां डॉक्टर राधाकृष्णन अपनी टीम के साथ स्वयं पहुंचकर सेहत परखी। इनमें भी कोरोला के लक्षण नहीं पाए गए। इसी क्रम में चन्दापुर मार्ग पर स्थित अनवरुल हक, और गौरव जायसवाल महराजगंज कस्बे के गांधीनगर में दुबई से आने का मामला प्रकाश में आया था जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर सेहत पर परखी। उपर्युक्त सभी मामलों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
आपको बता दें कि, कोरोना वायरस को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जनपद के आलाअधिकारी भी सतर्क है। लोगों में जागरूकता फैलाने को लेकर गठित टीमें दिन रात प्रयास कर रही है। बाहर से लोगों के आने का मामला प्रकाश में आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनका स्वास्थ्य परखने आनन-फानन उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कर बचाव के तरीके समझाती हैं। ताकि इस वायरस को जड़ से समाप्त किया जा सके।

0 टिप्पणियाँ