रंगों की वर्षा में भींगा सेम्फोर्ड स्कूल विविध रँगी होली में ठंडई का रहा जल्बा

मिर्जापुर; 'गालों से रंग ढलकते हों तब देख बहारें होली की' इस काव्यपंक्ति का माधुर्यपूर्ण रूप नगर के विशिष्ट अंग्रेजी माध्यम के संस्थान सेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल में होली के उमंग के साथ देखने को मिला । रंगों का स्वरूप आदर, प्रेम, स्नेह तथा सौहार्द्र में घोला हुआ लगा । जहां प्रबंधतंत्र ने अतिथियों को आदर का अबीर-गुलाल लगाया, तो शिक्षिकाओं ने गीत-नृत्य के साथ होली से हमजोली की और बच्चों ने बालपन नटखट के साथ होली का स्वागत किया ।
शिक्षिका एवं अतिथियों को सम्मान का आसन---
शनिवार को नटवां स्थित स्कूल में प्रबंधक श्री विवेक वर्णवाल ने विद्यालय की एक सीनियर टीचर श्रीमती ममता सिंह की विदाई सम्मान के साथ की । उन्हें पुष्पमालाओं एवं तोहफों के रंग से जैसे भीगो दिया गया हो । बल्कि  किसी ने कमेंट किया कि इनका गिफ्ट तो ट्राली से ही जा सकेगा ।
आदर की ठंडई का रसास्वादन---
कार्यक्रम की खास बात यह थी कि जितने भी अतिथि आए, सबका विवेक वर्णवाल ने विनम्र भाव से स्वागत किया । जायकेदार ठंडई खुद अपने हाथों से दी । सभी अतिथि बिना भांग की ठंडई के बावजूद आदर के भांग से रस-सिक्त लगे। 
       कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्धक श्री विवेक बरनवाल ने करते हुए सलिल पाण्डेय, चेयरमैन श्री महेश  बरनवाल एवं शशिकला बरनवाल को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।  इसी क्रम में श्रीमती शिप्रा बरनवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती श्वेता मेहरोत्रा खत्री, प्रधानाचार्य डा0 राकेश दुबे एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम यादव ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए शुभकामनाएँ दी ।
वार्षिक कैलेंडर का विमोचन---
इस अवसर पर स्कूली बच्चों के हितार्थ वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया जिसमें पूरे वर्ष स्कूल में क्या क्या होगा, उसकी तिथि तक अंकित है । 
होली खेले विरज में...---
होली का अवसर हो और कृष्ण-कन्हैया न याद किए जाएं तब तक होली फीकी ही कही जाएगी।  इसे ध्यान में रखकर नृत्य-गीत की प्रस्तुतिमें हर्ष सेठी, सिद्धार्थ मिश्रा मीनाक्षी मिश्रा, अजीत उपाध्याय, राजेश मैनी ने होली को विविध रँगी बनाया। इसके बाद बसहीं के सदस्यों के नृत्य ने वातावरण को परवान चढ़ा दिया। प्रियंका श्रीवास्तव के गीत एवं दानिश जैदी के ग़जल सराहे गए।
कार्यक्रम का संचालन सन्तोष कुमार सिंह व हरप्रीत कौर डंग ने किया।
इस दौरान संन्तोष कुमार, मो0 तौकीर, राजेश मैनी, शबाना परवीन, वीना पण्डेय, मंजरी खरे, ममता सिंह, मिनाक्षी मिश्रा, हर्ष सेठी, संगीता शर्मा, शर्मीला सिंह, सोनी रावत, रीतु सिंह पटेल, मुदिता खरे, रवि अग्रहरी, दानिश जैदी, मो0 परवेज,  सुमित कुमार, विशाल कसेरा, दीपा उमर, स्वाती जायसवाल, सौरभ सेठ, धीरज केशरी, बैजनाथ कसेरा, कुँवर जैन, सन्तोष कुमार, सावन कुमार सविता, प्रणव कुमार दुबे समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
-विभाव पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ