मिर्जापुर। पहली बार जिले में लॉकडाउन होने से मंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने गम्भीरता से पालन करने के लिए जनसमुदाय से कहा लेकिन कोरोना के सर्किल को तोड़ने के लिए घर में रहने के आदेश की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है ।
सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी---
विंध्याचल रेंज के तीनों जनपदों में कोरोना के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए चिकित्सकों से लेकर पीएम तक के सोशल डिस्टेंसिंग के फरमान को अमल में लाने के लिए विंध्याचल मंडल की आयुक्त श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं रेंज के IG श्री पीयूष श्रीवास्तव साथ साथ तो निकले ही हैं फील्ड में साथ ही तीनों जनपदों के सभी स्तर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस बात की हिदायत के साथ अपने अपने क्षेत्र में सजग रहने के लिए कहा है कि वे भीड़ इकट्ठी न होने दें । बिना जरूरत तफरी करने वालों पर एक्शन लें ।
IG ने बताया---
IG श्री श्रीवास्तव के पीआरओ सेल के अनुसार तीनों जनपदों में कुल 556 वाहनों का चालान किया गया है एवं 192 वाहन सीज किए गए है । जिसके तहत चालान एवं सीज क्रमशः मिर्जापुर में 230 एवं 86, सोनभद्र में 200 एवं 41 तथा भदोही में 126 एवं 192 वाहनों पर कार्रवाई की गई ।
चक्रमण स्पेशलिस्ट--
मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों में सबसे पुराने आफिसर है IG श्री श्रीवास्तव । लिहाजा वे अबतक चक्रमण करने वाले शीर्ष अधिकारी हैं । वर्ष '18 में मुकेरीबाजार विवादमें चक्रमण शुरू कर वे हर मौके पर फील्ड भ्रमण जरूर करते हैं ।
-सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ