रांची: राजधानी रांची में रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रखकर एक बहनोई ने अपनी सगी साली को लेकर फरार हो गया। साली को भगाकर वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ठिकाना तलाशता रहा। इस दौरान पत्नी के अलावा ससुराल के सारे लोगों ने जीजा को लाख समझाया, लेकिन वह साली को वापस लेकर लौटने पर राजी नहीं हुआ।
आपको बता दें कि, इसी बीच मोबाइल पर लोकेशन को ट्रैक कर रही पुलिस ने उसे इलाहाबाद में साली के साथ धर दबोचा। साला की तहरीर पर जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि साली अभी पुलिस कस्टडी में ही है। कोर्ट में स्वीकारोक्ति बयान दर्ज कराने के बाद अदालत के आदेश पर उसे रिमांड होम या फिर परिजनों को सौंपने का फैसला लिया जाएगा।
उधर साली को भगाकर यूपी ले जाने वाले जीजा पुलिस दबिश के चलते आखिरकार पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक मामला रांची के सुखदेव नगर इलाके का है। जहां जीजा ने अपनी नाबालिग साली को अपहरण कर लिया था। अपहरण कर उसे इलाहाबाद ले गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है और आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। आरोपी के खिलाफ उसके साला ने ही केस दर्ज कराया था। साले द्वारा दर्ज कराए गई f.i.r. के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले आरोपित ने अपनी 17 वर्षीय साली को भगा लिया था।
0 टिप्पणियाँ