रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 2 मार्च 2020 दिन सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिलगी विकास क्षेत्र अमावां में ग्राम प्रधान राम औतार की अध्यक्षता में किचेन शेड का शिलान्यास, पाककला प्रतियोगिता का परीक्षण एवं पूर्व में 14 फरवरी 2020 को आयोजित हुई वार्षिक उत्सव "उमंग" के प्रतिभागी बच्चों को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी जेनिथ कान्त एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अमावां वीरेंद्र कुमार कनौजिया रहे।
आपको बता दें कि, समारोह का शुभारंभ अतिथि गणों के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात किचेन शेड की नींव का शिलान्यास किया तथा गृह शिल्प के तहत पाककला के अंतर्गत बालिकाओं के द्वारा बनाये गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को चखकर परीक्षण किया गया। बच्चियों के द्वारा बनाये गए व्यंजन एक से बढ़कर एक रहे।अतिथि गणों ने बच्चियों की इस प्रतिभा की जम कर सराहना की।तथा इसके उपरांत ,"उमंग" एवं पाककला के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके पूर्व अतिथिगणों का स्वागत शब्दों,बुके एवं बैज के माध्यम से सहायक शिक्षिका मीना के द्वारा किया गया तथा आभार ई0प्र0अ0 शफीकुर्रहमान के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संम्बोधन में विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन तथा स्टाफ के कार्यों की सराहना की गयी।
विशिष्ट अतिथि श्री कनौजिया ने विभाग की तरफ से विद्यालय में किचेन निर्माण हेतु खंड विकास अधिकारी महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्र संघ की अध्यक्ष के निवेदन पर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने बैठने के लिये बेंच की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
इसके अतिरिक्त समारोह को ए0आर0पी0 शोएब हसन खान एवं अब्दुलमन्नान खान तथा के0आर0पी0 सलाउद्दीन अंसारी एवं रितेश कुमार तथा राम प्रकाश अवस्थी आदि शिक्षकों ने भी संबोधित करते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की।
विदित हो कि, विगत 14 फरवरी 2020 को विद्यालय में वार्षिक उत्सव "उमंग" का आयोजन किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अमावां जेनिथ कान्त ने विद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कु0सरोजनी के निवेदन पर किचेन शेड का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। जिसका शिलान्यास आज उनके एवं खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार ने खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के प्रति विद्यालय विकास में किये गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक अनुराग प्रताप सिंह, पंकज सिंह, कृष्ण कान्त त्रिपाठी, सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्य, बड़ी संख्या में अभिभावक एव बच्चे उपस्थित रहे।
वहीं समारोह का संचालन नीरज कुमार स0अ0 UPS बल्ला के द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ