बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेल रहे बच्चों के विवाद में देखते ही देखते परिजनों ने मैदान ले लिया और दो पक्षों में कहासुनी के साथ-साथ अमादा फौजदारी हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन-तीन यानी छह लोगों को कोतवाली ले आई और मेडिकल चेकअप करा कर विधिक कार्यवाही करते हुए अदालत में पेश कर दिया।
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम पक्ष से फुल कुमारी पत्नी विजय बहादुर, सोनी पत्नी तेज बहादुर और विजय बहादुर पुत्र रुस्तम यादव निवासी ग्राम कुटी मजरे मर्दापुर थाना महराजगंज जनपद रायबरेली तथा दूसरे पक्ष से प्रेमा देवी पत्नी दशरथ, उर्मिला पत्नी राम सजीवन और दशरथ लाल पुत्र सुंदरलाल निवासी उपर्युक्त को कोतवाली पुलिस ने लाठी-डंडों से घर में घुसकर मारपीट के मामले में अभियोग पंजीकृत कर अदालत में पेश कर दिया है।
     कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादिनी प्रेमा देवी पत्नी दशरथ निवासी ग्राम कुटी मजरे मर्दापुर ने कहा है कि, घर के सामने लगी बास की कोठी को लेकर गांव के ही दबंग प्रति पक्षी गढ़ शेर बहादुर विजय बहादुर सहित आधा दर्जन लोगों उन्हे व उनकी बेटी सोनी, मोनी और शिवानी को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा है। जिसमें उन सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
    वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विवाद बच्चों के खेलने में हुआ है जिसमें घर की महिलाएं इन्वॉल्व हो गई और बातों ही बातों में आमादा फौजदारी होकर दो पक्ष आपस में मारपीट करने लगी।
    मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि, दोनों पक्षों से तीन तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अदालत में  अभियुक्तों को पेश किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ