कांग्रेसी नेता ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए शुरू की सुंदर पहल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में महराजगंज कस्बे के रहने वाले तेजतर्रार युवा कांग्रेसी नेता व अपनी समाज सेवा के बलबूते लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ चुके प्रिन्सू वैश्य ने कस्बे के सुविख्यात मंदिर मार्ग पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साबुन वितरित किया और लोगों से अपील की है कि, कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी और अपने चारों तरफ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा अपने हाथों को समय-समय पर धोते रहें।
      आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के सुविख्यात और प्राचीन दानेश्वर मंदिर मार्ग पर कांग्रेसी नेता प्रिन्सू वैश्य ने साबुन वितरण करते हुए कहा कि, जिस तरह से देश में कोरोना को लेकर दहसत व्याप्त है। उससे निपटने के लिए साफ़ सफाई का होना अति आवश्यक है। उसी के मद्देनजर वे और उनकी पार्टी के लोग साबुन वितरण का कार्य कर रहे है। ताकि इस वायरस से समय रहते निपटा जा सके।
       उन्होंने  लोगों से अपील की है कि, हम सब मिलकर अपने आप और अपने आसपास विशेष साफ-सफाई रखकर कोरोना वायरस को दूर भगाना है। यह तभी संभव है जब हम सब लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाकर अपने घर पर ही रहे और खुद व औरों को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।
     अंत में उन्होंने कस्बा सहित क्षेत्रवासियों से अपील किया कि, सभी लोग दिन में चार छह बार साबुन से हाथ धोये और गंदगी को दूर भगाएं ताकि कोरोनावायरस के प्रकोप से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ