रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है को मद्देनजर अफवाहें फैलाने वालों से निपटने व कोरोनावायरस से लोगों को जागरूक करने के मामले में बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने प्रेस क्लब महराजगंज के पत्रकारों के साथ कोतवाली परिसर में एक बैठक आयोजित कर अफवाहें फैलाने वाले लोगों से निपटने और कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने की अपील की है।
आपको बता दें कि, जहां एक ओर पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमित हो रहा है। तो वहीं कोरोनावायरस से निपटने और बचाव के उपाय बताने हेतु महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कमर कस ली है जिसके क्रम में कोतवाली परिसर में अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें कोतवाली प्रभारी द्वारा कहा गया कि, सम्मानित सभी पत्रकार बंधु अपने समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। लोगों को कोरोनावायरस से बचने के उपाय बताएं।
बैठक में मौजूद प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय, संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव व संरक्षक अनिल जयसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि, कोरोनावायरस से बचने के लिए साफ सफाई का होना अति आवश्यक है। गर्म पानी का सेवन करें और हाथ धुलने में हैंड वास का प्रयोग करें। लोग ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि, लोग कोरोना वायरस से घबराए नहीं, सावधानियां बरतें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर प्रातः 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू को पूर्णतय: सफल बनाकर कोरोनावायरस से लड़ाई में शासन और स्वास्थ्य सेनानियों का सहयोग करें। एक दिन में कर्फ्यू के महत्व से अवगत कराते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि, सामान्य सूचना के आधार पर कोरोनावायरस किसी भी सतह पर लगभग 9 से 12 घंटे तक ही जीवित रहता है और कर्फ्यू का समय, सुबह 7:00 से रात 9:00 बजे तक चलेगा। मतलब 14 घंटे, जिसके बाद रात पड़ने के चलते करीब 24 घंटे पश्चात लोग घरों से निकलेंगे। जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण तत्वों पर लगभग शून्य हो जाएगा और सोशल ट्रांसमिशन का खतरा बहुत कम हो जाएगा।
वहीं कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, खांसते व छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिसू पेपर या रुमाल से ढक लें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचे। मीट, मछली, अंडों से परहेज रखें। इस कोरोनावायरस से बचने के लिए सावधानी में साफ-सफाई नितांत आवश्यक है।
इस मौके पर प्रमोद कुमार, एसआई जमुना तिवारी, एसआई श्याम चंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, एसआई पंकज राज, शिवाकांत अवस्थी, अमर प्रताप सिंह, दिलीप जायसवाल, अतुल तिवारी, आकाश तिवारी, कमल सिंह, विजय धीमान, ज्ञानेंद्र अवस्थी, इम्तियाज अली, मनोज वर्मा, रजनीकांत अवस्थी, सुमित कुमार, पवन कुमार, सोहनलाल ने कोरोना संक्रामक बीमारी से निपटने के लिए लोगों को 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर घर में रहने तथा बाहर न निकलने की अपील की है। ताकि कोरोनावायरस को जड़ से समाप्त किया जा सके।

0 टिप्पणियाँ