कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव बछंरावा की सड़कों पर चहल कदमी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोरोना जैसी भयावह बीमारी से निपटने के लिए जहां एक तरफ पूरा भारत लाक डाउन है। तो वहीं दूसरी तरफ बछरावां थाना क्षेत्र में लॉक डाउन का कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग खासकर युवा वर्ग सड़कों पर पैदल आते जाते तथा चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल सवाल फर्राटे भरते नजर आ रहे है।
        आपको बता दें कि, कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण भारत में लॉक डाउन कर दिया है। इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करोना मामले को लेकर काफी संजीदा दिखाई दे रहे है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों  की सीमाओं को आदेश देकर सील करवा दिया है। इसके बावजूद भी कुछ लोग डर बस, कुछ लोगों के पास में पैसा ना होने की वजह से, खाने की किल्लत खासकर दिहाड़ी मजदूर सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देशों को दरकिनार करते हुए सीमाओं को तोड़कर अपने परिवार के पास पैदल, किराए के वाहनों, या स्वयं के वाहनों से अपने वतन आ रहे हैं।
      अब सवाल यह उठता है कि, जो लोग, अपनी जन्मभूमि अपने घर पर रह रहे हैं। वह लोग क्यों कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को हल्के में ले कर सरकार और प्रशासन के आदेशों को दरकिनार करते हुए खुलेआम घूम कर मौत को दावत दे रहे हैं। इस खतरनाक कोरोनावायरस के बारे में लोगों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उनके आदेशों का पालन करना चाहिए और सरकार तथा प्रशासन के बताए गए दिशा-निर्देशों पर चलकर इस गम्भीर वायरस के फैलने को रोकना चाहिए, तभी देश और यहां रहने वाले लोग सुरक्षित हो सकेंगे।
 आज यहां के बसअड्डे चौराहे पर खड़े ट्रक और लोगों की चहल कदमी इस बात की गवाही दे रही थी कि, बछरावां में लाकडाउन का कोई असर नहीं है। अब देखना यह होगा कि, लोगों में जागरूकता कब आएगी ? क्या? जब कोरोनावायरस अपना भयावह रूप अख्तियार कर लेगा तब? या.......?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ