रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिंग से तैनात 2 संविदा कर्मियों को विगत 8 माह से वेतन न मिलने से दोनों कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संविदा कर्मियोके परिजनों ने उच्चाधिकारियों से दखल देकर बकाया वेतन तत्काल दिलाए जाने की मांग की है।
आपको बता दें कि, महराजगंज सीएचसी में आउटसोर्सिंग से वार्ड बॉय के रूप में अभिषेक कुमार मौर्या तथा वार्ड आया के रूप में कुंमारी काजोल की नियुक्ति विगत 1 वर्ष पहले से हुई थी। कर्मचारियों के परिजनो ने बताया कि, अभिषेक मौर्या को विगत 8 महीने से कोई वेतन नहीं मिला है, जबकि इसी प्रकार बार्डआया कुमारी काजोल को भी 6 माह से वेतन नहीं मिला है। दोनों कर्मचारियों ने विगत 2019 के फरवरी माह में नियुक्ति पत्र लेकर यहां ज्वाइन किया था। तब से निर्बाध रूप से दोनों ही कर्मी अपने अपनी सेवाओं का अंजाम दे रहे हैं।
दोनों ही संविदा कर्मियों के परिजनों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि, बकाए वेतन का भुगतान तत्काल कराया जाय अन्यथा इनका जीविकोपार्जन कर पाना मुश्किल साबित हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ