स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों ने आयोजित की आर्ट प्रतियोगिता।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी 
हरचंदपुर/रायबरेली:  क्षेत्र के सकल नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विशेष प्रकार की कलाकृतियां बनाकर समाज को एक संदेश देने  का प्रयास किया है।
     आपको बता दें कि, एक बातचीत के दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि, हम इस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के लोगों को  स्वच्छता अभियान से जोड़ने की अपील कर रहे। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से कक्षा 8  की छात्रा नम्रता गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं मुस्कान, पलक, लक्ष्मी शर्मा, तृषा अविरल एवं शिवेंद्र ने विशेष स्थान प्राप्त किया।
     इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वच्छता हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। लगातार सरकार इसके लिए योजनाएं भी चला रही है और बच्चों ने जो कलाकृतियों के माध्यम से समाज को स्वच्छता का संदेश दिया है वह अपने आप में काबिले तारीफ है।
     इस अवसर  अनिल सिंह, राजीव, उदित सिंह, सुरेंद्र सहित शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ