बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू स्टेडियम में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिकाओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा व महिला कल्याण विभाग ने संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार व खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने दीप प्रज्वलन करके किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टूक की छात्रा वंदना ने "कोख में न मारो बाबुल"गीत प्रस्तुत किया।
      आपको बता दें कि, छात्रा वंदना का यह गीत सोशल मीडिया पर पिछले दिनों काफी वायरल रहा। जिसे एक करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि, जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना व मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में यह कार्यक्रम पूरे जनपद में बेटियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
       योगा प्रदर्शन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोन की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।साथ ही खेल प्रतियोगिता में खो- खो , कबड्डी,योगा, ऊंची कूद, लम्बी कूद, बालीवाल, बैडमिंटन, गोला फेंक, चक्काफेंक आदि इवेंट कराये गये। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

     इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिला अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन साहू, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शंकर बख्श सिंह, कस्तूरबा बालिका विद्यालय की वार्डेन नीता पाण्डेय, इरशाद सिद्दीकी,शाजिया,अवन्तिका,सुरेंद्र शर्मा, राम सुमिरन, मो०अली, तसव्वर अली, अखिलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ