पुलिस ने 2 ट्रकों से एक करोड 15 रूपये कीमत की अबैध शराब की बरामद पुलिस टीम को मिलेगा 25 हजार रूपये का इनाम-डा ख्याति गर्ग।। Amethi news ।।

तारकेशवर मिश्रा
अमेठी: 7 मार्च 2020 पुलिस अधीक्षक  डा0 ख्याति गर्ग ने आज बताया कि होली के त्यौहार के दृष्टिगत अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जिले के मोहनगंज पुलिस ने दो  ट्रको से भारी तादात मे अबैध शराब पकडी है जिसकी कीमत एक करोड 15 लाख रूपये है
      पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना मोहनगंज मय हमराह व एसटीएफ  के उ0नि0 रणेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा आज दिनांक 07.03.2020 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान राजामऊ पुल के पास से दो ट्रक क्रमशः वाहन संख्या पीबी 13 बीडी 6977 अशोक लीलैण्ड व वाहन संख्या यूपी 12 एटी 2058 टाटा कैन्टेनर में लदे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 03 नफर अभियुक्तों 1. लखविन्दर सिंह पुत्र चमकौर सिंह नि0 पट्टी नवानरिया भिन्दरखुर्द मोगा भिन्दर पंजाब, 2. जगदीश सिंह पुत्र निरंजन सिंह नि0 फादेपाल सलेमपुर थाना कुमकलां जनपद लुधियाना, 3. पिपल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 लालगढ़ श्रीगंगानगर जनपद श्रीगंगानगर राजस्थान को समय करीब 12:10 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया 
   डा0 ख्याति गर्ग ने बताया कि तलाशी से वाहन संख्या पीबी 13 बीडी 6977 अशोक लीलैण्ड से विभिन्न ब्राण्डों की 391 पेटियों में कुल 3458 ली0 अवैध अंग्रेजी शराब व वाहन संख्या यूपी 12 एटी 2058 टाटा कैन्टेनर से विभिन्न ब्राण्डों की 436 पेटियों में कुल 3870 ली0 अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ, दोनों ट्रकों से कुल 827 पेटियों में 7328 ली0 विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब बरामद हुआ । अशोक लीलैण्ड ट्रक के चालक लखविन्दर सिंह व टाटा कैन्टेनर के चालक पिपल सिंह से शराब के कागज मांगने पर नहीं दिखा सके पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों वाहनों में पंजाब प्रान्त से लदी हुई अवैध अंग्रेजी शराब को रायबरेली, मोहनगंज, जगदीशपुर के रास्ते बिहार प्रान्त विक्रय हेतु ले जा रहे थे । थाना मोहनगंज पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
     एस पी ने बताया कि, उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ