रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: 6 मार्च 2020 की शाम से बरसात, ओला एवं चक्रवर्ती हवाओं के कारण ग्राम पंचायत गूढ़ा समेत क्षेत्र के गांव में मौके पर जाकर हालात की जानकारी हासिल की। गांवों में फसल का भारी नुकसान ग्राम मेहरबान खेड़ा के निवासी रामदयाल पुत्र बाबूलाल के 3 बीघे गेहूं की फसल एक तरफ से गिर गई है।
आपको बता दें कि, किसान रामदयाल ने बताया कि, उसने किसान क्रेडिट कार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गूढ़ा के द्वारा कर्ज लेकर गेहूं की खेती किया था, अब कैसे कर्ज़ अदा करेगा। वहीं गांव निवासी किशुन 2 बीघा, बुद्धि लाल एक बीघा, राम सिंह बटाईदार 2 बीघा, माया देवी, सूरजपाल 3 बीघा, सीताराम, सुरजू, प्रताप नारायण, जय सिंह, रामखेलावन, पराग रावत की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई है तथा बगल के ही गांव मेहरबान खेड़ा निवासी साहब दीन पासी, हनुमान कोरी, सत्यनाम कोरी 15 बिस्वा, हाफिज अली, भभूती पासी, पितांबर, प्रेम शंकर चौधरी आदि किसान की फसलें तेज हवाओं के बीच भारी बारिश और ओला से नष्ट हो गई है।
यहां के किसानों ने यह मांग की है कि, सरकार एवं बीमा कंपनियां ऋणी किसानों के नुकसान की जांच कराएं एवं मुआवजा देने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं, तभी किसान चिंता मुक्त हो पाएगा।

0 टिप्पणियाँ