रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के गांव रींवा मे बहन के यहां आया युवक बीती रात हुई तेज बारिश और चली हवा के बीच महुवा के पेड की डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिये उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद अमेठी के मोहनगंज थाने के धर्मे गांव का रहने वाला जितेन्द्र 25 पुत्र नकछेद यहां शिवगढ थाना के गांंव रींवा अपनी बहन के यहां आया हुआ था। बताया जाता है कि, बारिश के दौरान वह गांव के बाहर जा रहा था, बारिश के थमने के चक्कर मे वह एक महुवे के पेड के नीचे खडा हो गया, तभी तेज हवा से महुवे की मोटी डाल टूटकर उसके सिर पर आ गिरी औऱ वह उसके नीचे दब गया।
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौडे और उसे 108 एंबुलेस से सीएचसी लाये। जहां प्रथमिक उपचार कर डाक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ