थाना समाधान दिवस में दिखा होली का असर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थाना समाधान दिवस के मौके पर होली का असर दिखा। जबकि महज 2 मामले ही भूमि संबंधी विवाद के आए। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में राजस्व कर्मियों की मदद से दोनों मामलों में आज ही पुलिस टीमें मौके पर भेजकर विवादों के निपटारा करा दिया गया।
     इस मौके पर उपनिरीक्षक श्याम चंद्र सिंह यादव, महेंद्र कुमार ,विकास चौधरी के अलावा राजस्व विभाग से कानूनगो जगन्नाथप्रसाद, लेखपाल संघ की अध्यक्षा प्रीति गुप्ता, आद्या प्रसाद, छब्बू राम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ