क्वॉरेंटाइन किए गए 23 परिवारों में बाटी 15 दिन की राशन सामग्री।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने कोरोना महामारी के खिलाफ युद्ध स्तर पर जो अभियान छेड़ रखा है। उसको साकार करने में जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलजुल कर काबिले तारीफ काम कर रहे हैं। जिसका उदाहरण महराजगंज नगर पंचायत में कोरेंटिन किए गए 33 लोगों के 23 परिवारों को 15, 15 दिन की राशन का किट उपलब्ध कराकर कोरोना महामारी की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया गया है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि, शासन और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों पर अपना पूरा सहयोग दें। तभी कोरोना महामारी को पूरी तरह से परास्त किया जा सकता है। यह उद्गार जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पति प्रभात साहू ने नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को राशन किट वितरण करने के उपरांत पत्रकारों के समक्ष व्यक्त किए हैं।
     आपको बता दें कि, श्री साहू ने कहा है कि, मजबूत इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ भारत के कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं और हर गरीब को लाक डाउन के दौरान भी विभिन्न प्रकार की निशुल्क खाद्य सामग्री व अन्य सहूलियतों से लाभान्वित कर रहे हैं।
     वहीं उत्तर प्रदेश का प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, निकाय के कर्मचारी, अधिकारी तन मन धन से दिन रात एक किए हुए हैं। वह सभी का तहे दिल से सम्मान करते हैं।
      इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू ने खाद्य सामग्री किटें वितरित करते समय क्वॉरेंटाइन में रहे लोगों से आग्रह किया कि, वह सभी लोग आगामी 14 दिनों तक अपने अपने घरों पर ही रह कर संपूर्ण लाकडान के प्रावधानों का पालन करें।
      इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि, महराजगंज नगर पंचायत में 23 परिवारों के कुल 35 लोगों को बाहर से लौटने पर स्थानीय राजा चंद्रचूर सिंह इंटर कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया था और उनके भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। अब शासन का निर्देश है कि, यह सभी लोग अपने अपने घरों पर 15 दिन तक पुनः क्वॉरेंटाइन रहे। इसके लिए प्रत्येक परिवार में एक-एक राशन किट जो 15 दिनों के लिए पर्याप्त सामग्री के साथ दी जा रही है। निशुल्क दी जाने वाली इस राशन किट में 10 किलो गेहूं का आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर की दाल, ढाई सौ ग्राम धनिया, ढाई सौ ग्राम हल्दी और ढाई सौ ग्राम मिक्स मसाला के साथ 2 किलो भुने हुए चने भी दिए जा रहे हैं। जो 15 दिनों के लिए पर्याप्त रहेंगे।
   वहीं सामग्री प्राप्त करने के बाद लोगों ने योगी और मोदी सरकार के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व नगर पंचायत अध्यक्षा तथा अधिशासी अधिकारी के अलावा नगर निकाय के सभी सभासदों सहित कर्मचारियों का आभार जताया है।
     इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचन्द्र, जमुना प्रसाद, सभासद विजय कुमार, नुरुल हसन, राम कुमार, श्याम लाल साहू, अंकुर गुप्ता, प्रतिनिधि सभासद, विनीत वैश्य, सतीश कुसमेश, रवितोष, कौसर फिरोज अहमद तथा नगर के कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ