रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा है कि, सोनिया गांधी के क्षेत्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन पर सांझी रसोईयां कार्यक्रम के तहत गरीब और पात्र लोगों तक राशन सामग्री नि:शुल्क पहुंचाए जाने का सिलसिला जारी है, और लोगों में कांग्रेस के इस कार्यक्रम की अच्छे ढंग से सराहना की जा रही है।
आपको बता दें कि, प्रदेश सचिव श्री पासी ने कहा कि, उनका लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार तक सोनिया गांधी की मदद को पहुंचाना है। ताकि खाद्य सामग्री के अभाव में किसी परिवार को भूखा ना सोना पड़े। उन्होंने बताया कि, पाली गांव से शुरू किए गए इस अभियान क्षेत्र के कंसमीरा, ओई, पखनपुर के साथ-साथ चन्दापुर, ज्योना आदि गांव में सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। उनका लक्ष्य विधानसभा बछरावां के हर गरीब परिवार तक सोनिया और प्रियंका की राहत सामग्री किटों को पहुंचाना है।
उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि, कांग्रेस जिसका इतिहास रहा है कि, देश में कठिन परिस्थितियों में कांग्रेस ने हमेशा समाज के दुर्बल निर्धन दलितों शोषित व पीड़ितों और अकलियत के लोगों को मदद की थी। वह सिलसिला आज भी जारी है।
प्रदेश सचिव श्री पासी ने इस बात पर खेद जताया कि, आज कोरोना महामारी के प्रचंड प्रकोप के दौरान भी कुछ राजनीतिक दल इसमें किसी अन्य दल को अच्छा काम करते बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, और वह उस में रोड़ा डाल रहे हैं। उन्होंने पड़ोसी जनपद अमेठी में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि, विगत रविवार के दिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कई ट्रकों में जो राहत सामग्री भेजी गई थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इशारे पर प्रशासन और पुलिस के लोगों ने उन ट्रकों को राशन सामग्री नहीं उतारने दी। उन्होंने कहा कि, इससे यह साबित होता है कि, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इशारे पर राहत सामग्री के वितरण को रुकवाकर गरीबों तक नहीं पहुंचने दिया गया, यह निंदनीय विषय है, और इस तरह के आचरण भाजपा और उनकी नेता स्मृति ईरानी को शोभा नहीं देता है। क्योंकि यह कालखंड संकट भरा है, इसमें जो कोई भी सहायता करना चाहे उसे रोका नहीं जाना चाहिए।
श्री पासी ने दृढ़ता पूर्वक कहा कि, कांग्रेस ऐसे राजनैतिक हस्तक्षेप के डर से अपना काम बंद नहीं करेगी और हर कीमत पर गरीबों पीड़ितों और शोषितों तक इस संकट की घड़ी में राहत सामग्री पहुंचाने का काम करेगी।

0 टिप्पणियाँ