राशन कम देने पर कार्ड धारकों में दिखा रोष
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेड़ारु में राशन कम देने को लेकर राशन कार्डधारकों में आक्रोश दिखा। कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि, जहां वर्तमान समय में सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है तो वहीं कोटेदार मनमानी कर रहे हैं। आलम यह है कि कोटेदार द्वारा राशन तो पूरा खारिज किया जा रहा है। लेकिन कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को राशन कम दिया जा रहा हैं। कार्डधारक राधा, हरेंद्र कुमार, सरजू देवी सहित राशन कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार रामचंद्र द्वारा प्रतिमाह कम राशन दिया जाता है।
बीते शुक्रवार को कोटेदार द्वारा कम राशन दिए जाने पर कार्डधारको में कोटेदार के खिलाफ आक्रोश दिखा। कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं कोटेदार रामचंद्र ने बताया कि, हर बोरियों में राशन कम रहता है इसलिए राशन कम देना पड़ता है। कुछ लोग फर्जी आरोप लगा रहे हैं। क्षेत्रीय खाद्यधिकारी पीएन पाल का कहना है कि, जांच कराई जाएगी कोटेदार के दोषी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ